Bhagwant Mann Marriage: पीले कुर्ते में खूब जंचे दूल्हा बने सीएम मान...लाल लहंगे में दिखा डॉक्टर दुल्हनिया का स्वैग

 

Bhagwant Mann Marriage: पीले कुर्ते में Bhagwant Mann Marriage: पीले कुर्ते में खूब जंचे दूल्हा बने सीएम मान.Bhagwant Mann Marriage: पीले कुर्ते में खूब जंचे दूल्हा बने सीएम मान...लाल लहंगे में दिखा डॉक्टर दुल्हनिया का स्वैग.लाल लहंगे में दिखा डॉक्टर दुल्हनिया का स्वैग...


विवाह बंधन में बंधे सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर।
1 of 
पंजाब के सीएम भगवंत मान गुरुवार को हरियाणा की डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ विवाह बंधन में बंध गए। सीएम हाउस में शादी सिख रीति रिवाज से हुई। 48 साल के सीएम मान की यह दूसरी शादी है। 29 साल की गुरप्रीत कौर ने शादी के दिन ट्वीट किया...   दिन शगना दा चढ़ेया...

गुरप्रीत कौर कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गांव गुमथला गढू की हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर का परिवार खुद भी सियासी रसूख रखता है। उनके मामा जसवंत सिंह कांग्रेसी हैं। वहीं उनके फुफेरे भाई एडवोकेट अमन चीमा भी कांग्रेस के नेता हैं। उनके पिता के चचेरे भाई एडवोकेट गुरिंद्र सिंह नत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने नगर निकाय चुनाव से पहले ही कांग्रेस छोड़कर आप का दामन थामा था। डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता भी गांव के पूर्व सरपंच रहे हैं। तस्वीरों में देखिए सीएम मान और डॉक्टर गुरप्रीत की शादी...


दूल्हा बने सीएम भगवंत मान पीले रंग के कुरते में काफी जंच रहे थे। वहीं डॉ. गुरप्रीत कौर ने लाल रंग का लहंगा पहना था। 
शादी में सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी परिवार के साथ शादी में शरीक हुए।
पूर्व मंत्री स्व. जसविंद्र सिंह संधू के छोटे बेटे हरकीरत संधू की पत्नी रिश्तेदारी में डॉ. गुरप्रीत कौर की बहन लगती है। इस नाते से हरकीरत संधू पंजाब के सीएम के साढू बन गए हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post