कट्टर औरंगजेब के भाई दारा शिकोह के विचारो को क्यों आगे बढ़ाना चाहता है संघ ?क्यों दारा शिकोह को संघ बताता है "एक सच्चा मुसलमान"

मुगल बादशाह शाहजहां के बड़े बेटे और जालिम शासक औरंगजेब के बड़े भाई दारा शिकोह को संघ (आरएसएस) ‘सच्चा मुसलमान’ बताते हुए उनके जीवन और शिक्षा को बढ़ावा देने की कोशिश में लगा है। आने वाले दिनों में संघ दारा के विचारों को आगे बढ़ाने के और भी नए प्रोजेक्ट शुरू करेगा। लेकिन आखिर क्यों संघ दारा शिकोह को मुस्लिमों के लिए एक आदर्श के तौर पर प्रमोट करना चाहता है।

इसके लिए पहले जानते है दारा शिकोह था कौन?


दारा शिकोह का जन्म 20 मार्च 1615 को राजस्थान के अजमेर में हुआ था। शिकोह मुगल बादशाह शाहजहां और उनकी दूसरी पत्नी मुमताज महल के बेटे थे।
शाहजहां ने उनका नाम दारा रखा, जिसका फारसी में मतलब होता है खजानों या सितारों का मालिक।
दारा शिकोह के सगे और सौतेले 13 भाई-बहन थे, जिनमें से 6 ही जीवित बचे-जिनमें जहांआरा, शाह शुजा, रोशनआरा, औरंगजेब, मुराद बख्श और गौहारा बेगम शामिल हैं।
दारा शिकोह को बेहद उदार और गैर-रूढ़िवादी मुसलमान माना जाता है। दारा की इस्लाम के साथ ही विशेष तौर पर हिंदू धर्म में गहरी रुचि थी। दारा न केवल इस्लाम बल्कि हिंदू, बौद्ध, जैन आदि धर्मों का भी सम्मान करते थे। वह सभी धर्मों को समानता की नजर से देखते थे। ऐसा कहा जाता है कि कई हिंदू मंदिरों के लिए दारा ने दान भी किया था।

दारा ने हिंदू और इस्लाम हिंदू धर्म में समानताएं खोजने का प्रयास किया। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए उन्होंने 52 उपनिषदों और महत्वपूर्ण हिंदू धार्मिक किताबों का संस्कृत से फारसी में अनुवाद कराया था। ताकि हिंदुओं के उपनिषदों को मुस्लिम विद्वान भी पढ़ सकें। साथ ही उन्होंने हिंदू उपनिषदों के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार में भी मदद की थी।दरअसल, दारा शिकोह द्वारा उपनिषदों का फारसी में अनुवाद कराने का फायदा ये हुआ कि ये यूरोप तक पहुंचा और वहां से उनका लैटिन भाषा में भी अनुवाद हुआ, इससे उपनिषदों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध होने में मदद मिली।
दारा शिकोह की सबसे प्रसिद्ध किताब , मजमा-उल-बहरीन ('द कॉन्फ्लुएंस ऑफ द टू सीज') यानी 'दो सागरों का मिलन है।' इस किताब में और वेदांत और सूफीवाद का तुलनात्मक अध्ययन है।


शाहजहां ने बनाया था दारा शिकोह को अपना उत्तराधिकारी


1652 में शाहजहां ने दरबार में एक खास आयोजन किया और दारा को तख्त पर बैठाया और उन्हें शाहे-ए-बुलंद इकबाल यानी बादशाह का उत्तराधिकारी घोषित कर दिया।1657 में शाहजहां के बीमार पड़ने के बाद मुगल साम्राज्य में उत्तराधिकार की जंग छिड़ गई। दारा को सबसे बड़ी चुनौती मिली छोटे भाई औरंगजेब से। 30 मई 1658 को दारा शिकोह और उसके दो छोटे भाइयों औरंगजेब और मुराद बख्श के बीच आगरा से 13 किलोमीटर दूर 'समुगढ़ की जंग' हुई। इस युद्ध में दारा की हार हुई।
जीत के बाद औरंगबेज ने आगरा के किले पर कब्जा जमा लिया और 8 जून 1658 को अपने पिता शाहजहां को गद्दी से हटाते हुए उन्हें आगरा में जेल में डाल दिया। मार्च 1659 में दारा शिकोह और औरंगजेब के बीच फिर जंग हुई। अमजेर के पास हुई देवरई की जंग में दारा को फिर से शिकस्त मिली।युद्ध में हराने के बाद औरंगजेब ने दारा को जंजीरों में जकड़कर दिल्ली की सड़कों पर घुमाया था। इतिहासकारों का कहना है कि दारा शिकोह जनता में बहुत लोकप्रिय थे और औरंगजेब ऐसा करके ये दिखाना चाहता था कि केवल जनता में लोकप्रिय होने से कोई हिंदुस्तान का बादशाह नहीं बन सकता।कुछ ही दिनों बाद 30 अगस्त 1659 को औरंगजेब ने दारा का सिर धड़ से अलग करवा दिया। औरंगजेब ने दारा का सिर एक थाली में सजाकर आगरा में कैद शाहजहां को कीमती तोहफा कहकर भिजवाया था। जब शाहजहां ने थाली से कपड़ा हटाया तो दारा का कटा सिर देखकर उनकी चीख निकल गई। कुछ इतिहासकारों के मुताबिक, दारा के धड़ को दिल्ली स्थित हुमायूं के मकबरे के पास दफन किया गया था, जबकि उनके सिर को औरंगजेब ने आगरा में ताजमहल के पास दफन करवाया था।

संघ क्यों दारा शिकोह के प्रचार में जुटा है?

पिछले कुछ सालों के दौरान सरकार ने दारा शिकोह के प्रचार में तेजी दिखाई है।

  • 2016 में दिल्ली में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर दारा शिकोह रोड कर दिया गया था। 2017 में राष्ट्रपति भवन के पास के डलहौजी रोड का नाम बदलकर दारा शिकोह रोड कर दिया गया था।औरंगजेब को कट्टरपंथी और दूसरे धर्मों से भेदभाव करने वाले मुसलमान के तौर पर देखते हैं। माना जाता है कि काशी, मथुरा समेत कई शहरों के चर्चित हिंदू मंदिरों को औरंगजेब ने ही तोड़वाया था।
  • 2019 में संघ के सीनियर लीडर कृष्ण गोपाल ने कहा था कि अगर औरंगजेब की जगह दारा शिकोह मुगल सम्राट बनते तो इस्लाम भारत में और फलता-फूलता और हिंदू और मुस्लिम एक-दूसरे को ज्यादा बेहतर ढंग से समझ पाते। इस एक बयान से संघ के दारा शिकोह के जीवन और कामों को प्रमोट करने की वजह पता चलती है।
  • औरंगजेब की छवि हिंदू विरोधी है जबकि दारा शिकोह हिंदुओं के प्रति उदार थे और उन्होंने हिंदू उपनिषदों का अनुवाद कराकर हिंदू धर्म के प्रचार का काम किया था। इसी वजह से संघ दारा को प्रमोट करने में लगा है।
  • संघ दारा को उदार मुस्लिम चेहरा मानता है, इसलिए उन्हें मुस्लिमों के लिए एक आदर्श के तौर पर प्रमोट करना चाहता है।
  • एक्सपर्ट्स का मानना है, संघ दारा शिकोह को प्रमोट करके हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश भी देना चाहता है। संघ पिछले कई वर्षों से मुस्लिम समुदाय से जुड़ने के लिए उन तक अपनी पहुंच बढ़ाने में लगा है। दारा शिकोह का प्रमोशन उसी योजना का हिस्सा है।
  • जानकारों का कहना है कि संघ आज के समय में दोनों धर्मों के बीच समन्वय के धागे तलाश रहा है। इसकी बानगी संघ प्रमुख मोहन भागवत के हाल के एक बयान से भी मिलती है। काशी विश्वानाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद के विवाद पर मोहन भागवत ने हिंदुओं से हर मस्जिद में शिवलिंग की तलाश न करने की अपील की थी।






CHUNAV PRACHAR COMPANY|TOP POLITICAL MANAGEMENT COMPANY IN INDIA|POLITICAL BRANDING COMPANIES IN INDIA|ELECTION CAMPAIGN MANAGEMENT COMPANY IN DELHI|DIGITAL MARKETING FOR ELECTION CAMPAIGN|ELECTION CAMPAIGN COMPANY IN JAIPUR|ELECTION CAMPAIGN MANAGEMENT COMPANY IN JAIPUR|ELECTION PROMOTION COMPANY IN JAIPUR|ELECTION MANAGEMENT AGENCY IN JAIPUR|POLITICAL CAMPAIGN MANAGEMENT COMPANY IN JAIPUR|ELECTION PROMOTION COMPANY IN DELHI|ELECTION MANAGEMENT AGENCY IN DELHI|ELECTION SURVEY COMPANY IN JAIPUR|ELECTION CAMPAIGN COMPANY IN DELHI|POLITICAL CAMPAIGN MANAGEMENT COMPANY IN DELHI|POLITICAL CAMPAIGN AGENCY|TOP ELECTION MANAGEMENT AGENCY IN INDIA|POLITICAL SURVEY COMPANIES IN INDIA|POLITICAL SURVEY COMPANIES IN DELHI|ELECTION SURVEY COMPANY IN DELHI|BEST ELECTION SURVEY AGENCIES IN INDIA|BEST EXIT POLL SURVEY AGENCY IN INDIA|BEST ELECTION SURVEY AGENCIES IN INDIA|ELECTION CAMPAIGN COMPANY IN CHANDIGARH|POLITICAL CAMPAIGN MANAGEMENT COMPANY IN CHANDIGARH|ELECTION PROMOTION COMPANY IN CHANDIGARH|ELECTION MANAGEMENT AGENCY IN CHANDIGARH|ELECTION SURVEY COMPANY IN CHANDIGARH|ELECTION SURVEY AGENCY IN CHANDIGARH||ELECTION CAMPAIGN COMPANY IN GURUGRAM|ELECTION CAMPAIGN MANAGEMENT COMPANY IN GURUGRAM|ELECTION PROMOTION COMPANY IN GURUGRAM|ELECTION MANAGEMENT AGENCY IN GURUGRAM|POLITICAL CAMPAIGN MANAGEMENT COMPANY IN GURUGRAM|ELECTION SURVEY COMPANY IN GURUGRAM|ELECTION SURVEY AGENCY IN GURUGRAM|VOTER SURVEY COMPANY IN GURUGRAM|VOTER SURVEY COMPANY IN DELHI|VOTER SURVEY COMPANY IN JAIPUR|VOTER SURVEY COMPANY IN CHANDIGARH|VOTER SURVEY COMPANY IN RAJASTHAN|VOTER SURVEY COMPANY IN PUNJAB|POLITICAL CONSULTING|SOCIAL MEDIA MANAGEMENT FOR ELECTION CAMPAIGNS

Post a Comment

Previous Post Next Post