गुजरात विधानसभा
चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 156 सीटें अपने नाम कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, राजनितिक पंडित इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री से मुक़ाबला त्रिकोणीय
मान रहे थे , वहां बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है
कि आखिर वो कौन से कारण रहे जिन्होंने राज्य में भाजपा की प्रचंड जीत में अहम भूमिका
निभाई।
नरेंद्र मोदी
गुजरात में भाजपा के जीत के कई कारण रहे लेकिन इस इतिहासिक जीत का जो सबसे बड़ा कारण था वो है “नरेंद्र दामोदर दास मोदी”.नरेंद्र मोदी की अपील 'मैं गुजरात का बेटा हूं' इस चुनाव में BJP की जीत का बड़ा फैक्टर रही। उन्होंने बार-बार गुजरात में ये बात कही।
कांग्रेस
अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी की तुलना रावण
से कर दी थी.
किसी बड़े कांग्रेसी नेता द्वारा की गई बयानबाजी
को भुनाने का मौका नरेंद्र
मोदी कभी नहीं छोड़ते. गुजरात में दूसरे चरण की वोटिंग से
पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कलोल में
एक रैली को संबोधिक करते
हुए कहा- कांग्रेस मुझे गाली देने की होड़ में
लगी है. जितना ज्यादा कीचड़ उछाला जाएगा, उतना ज्यादा कमल खिलेगा.
नरेंद्र
मोदी ने इसी रैली
में कहा कि कोई उन्हें
रावण कह रहा है,
कोई राक्षस कह रहा है,
कोई हिटलर कह रहा है.
उन्होंने कहा कि आने वाले
चुनावों में गुजरात की जनता इन
सबको जवाब देगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कथित तौर
पर गाली देना कांग्रेस को एक बार
फिर भारी पड़ा है.
सत्ता
विरोधी लहर को खत्म करना
कोविड
के बाद यह गुजरात में
पहला इलेक्शन था। कोविड के दौरान मिसमैनेजमेंट
की वजह से सरकार की
काफी आलोचना हुई थी। लोगों में गुस्सा था। विधानसभा चुनाव से करीब एक
साल पहले BJP ने गुजरात में
CM विजय रूपाणी सहित पूरी कैबिनेट बदल दी। रूपाणी को हटाकर पहली
बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया
गया। नो रिपीट फॉर्मूले
के तहत पुराने मंत्रियों को नए मंत्रिमंडल
में जगह नहीं दी गई। सिर्फ
मुख्यमंत्री ही नहीं, विधानसभा
अध्यक्ष भी बदल दिया
गया।
भारतीय
राजनीति में BJP ने पहली बार
ऐसा प्रयोग गुजरात में ही किया था,
जो अब पूरी तरह
कामयाब लग रहा है।
पूरी सरकार बदलने से BJP ने सत्ता विरोधी
लहर को खत्म कर
दिया। नई कैबिनेट में
जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों
को साधने की कोशिश की।
ग्राउंड
से मिले फीडबैक के आधार पर
BJP ने बड़े नेताओं के टिकट काटने
का खतरा भी उठाया। मेहसाणा
से नितिन पटेल का टिकट काट
दिया गया। इसी तरह अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक
CM रहे विजय रूपाणी का टिकट भी
काट दिया गया। रूपाणी 1987 से राजकोट की
राजनीति में एक्टिव रहे हैं। वे BJP की गुजरात यूनिट
के प्रेसिडेंट भी रहे हैं।
खास बात ये रही कि
इन दोनों नेताओं ने मीडिया में
खुद आकर कहा कि हम चुनाव
नहीं लड़ना चाहते।
टिकट उसी को जो जीत सके चाहे वो कांग्रेसी हो -
BJP ने गुजरात में जीत के हिसाब से ही टिकट बांटे। 42 विधायकों के टिकट काट दिए गए। 2017 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को मौका दिया गया। सूत्रों ने बताया कि परफॉर्मेंस लिस्ट में 80% से कम नंबर लाने वाले 25% विधायकों के टिकट पार्टी ने काटे थे। कांग्रेस से BJP में आए उन नेताओं को टिकट दिए गए, जो जीत सकते थे। सितंबर 2021 में BJP लीडरशिप ने गुजरात की पूरी सरकार बदली, उस वक्त कुल 24 मंत्री बनाए गए थे। इनमें 10 कैबिनेट और 14 राज्य मंत्री थे। इस चुनाव में पार्टी ने 5 मंत्रियों के टिकट काट दिए। जिन्हें टिकट मिला, उनमें से 19 मंत्री जीत गए। सिर्फ एक को हार मिली। नतीजे बताते हैं कि कैबिनेट बदलना और नए मंत्री बनानाBJP के लिए सही साबित हुआ।
बगावत करने वालों को सख्ती से हैंडल किया
बड़े
नेताओं के टिकट काटने
के बाद भी BJP का ग्राउंड पर
कोई मिस मैनेजमेंट नहीं दिखा। किसी ने भी बगावत
की कोशिश की, तो उस पर
सख्ती से एक्शन लिया
गया। चुनाव के बीच में
BJP ने 12 नेताओं को सस्पेंड कर
दिया, जिन्होंने पार्टी कैंडिडेट के खिलाफ इंडिपेंडेंट
कैंडिडेट के तौर पर
नॉमिनेशन किया था। नितिन पटेल और विजय रूपाणी
जैसे बड़े नेताओं के टिकट कटे,
लेकिन इनमें से कोई भी
बगावत करने की हिम्मत नहीं
कर सका।
कांग्रेस
गुजरात
विधानसभा चुनावों के परिणामों के
पीछे एक बड़ा कारण
कांग्रेस का लगातार कमजोर
होते जाना भी है. कांग्रेस
के कई बड़े नेताओं
ने इस बार बीजेपी
का दामन थाम लिया था. गुजरात में 10 बार कांग्रेस की तरफ से
MLA रहे बड़े आदिवासी नेता मोहन्सिन रथवा और
हिमांशु व्यास ने चुनावों से
कुछ दिन पहले ही बीजेपी खेमे
में शामिल हो गए थे.
उनसे पहले भी कई कांग्रेस
कार्यकर्ताओं ने भाजपा में
एंट्री ली थी.
दूसरी
तरफ राहुल गांधी समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं
को गुजरात में ज्यादा समय बिताना चाहिए था, लेकिन राहुल गांधी गुजरात छोड़ो और भारत जोड़ो
पर निकल पड़े , ऑब्जर्वर अशोक गहलोत और गुजरात के
इंचार्ज रघु शर्मा दोनों का ध्यान राजस्थान
पर रहा .राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस ने गुजरात में
बीजेपी को वॉकओवर दे
दिया.
आम आदमी पार्टी की एंट्री
गुजरात
विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी
की एंट्री होना भी भाजपा के
लिए काफी फायदेमंद साबित हुई। इस बार आप
पार्टी गुजरात और हिमाचल प्रदेश
के चुनावी मैदान में उतरी लेकिन नतीजों के अनुसार कांग्रेस
का वोट आप की तरफ
जाता दिखा। इसका सबसे ज्यादा असर कांग्रेस की सीटों की
संख्या पर देखने को
मिला।
वर्ष 2017 के गुजरात चुनाव में कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार 20 से भी कम सीटों पर आप पार्टी को संतोष करना पड़ा। जहां कांग्रेस का वोट आप की तरह शिफ्ट हो गया तो वहीं बीजेपी का वोट कहीं गया ही नहीं।
पाटीदारों का वोट बीजेपी को
2017 में
हार्दिक पटेल के नेतृत्व में चल
रहे पाटीदार आंदोलन ने भाजपा को
नुकसान पहुंचाया था. इस बात को
अच्छे से समझते हुए
भाजपा ने हार्दिक पटेल
को अपने साथ शामिल कर लिया और
पाटीदार अनामत आंदोलन समिती (PAAS) के युवाओं को
भी अपने पक्ष में लाने में सफलता हासिल कर ही. यह
समिती शिक्षा का निजीकरण और
नौकरियों की कमियों को
मुद्दा बनाकर आंदोलन कर रही थी.
आदिवासी सीटों का वोट
आदिवासी
कांग्रेस का स्ट्रॉन्ग वोटर
है। लेकिन
इस बार आदिवासी क्षेत्रों में बीजेपी को लगभग 47 फीसदी
वोट हासिल हुए है। दरअसल, पीएम मोदी ने इस बार
के गुजरात विधानसभा चुनाव में अपना सबसे ज्यादा फोकस आदिवासी क्षेत्रों पर रखा।
