हिमाचल
प्रदेश में चुनाव रिवाज बदलने के लिए लड़ा
गया था. लेकिन जनता ने रिवाज बकरार
रखा है. इस पहाड़ी राज्य
में 37 साल का रिकॉर्ड कामय
है. जनता ने एक बार
फिर सरकार बदल दी है. साल
1985 के बाद से कोई भी
दल दोबारा सत्ता में वापसी नहीं कर पाई है.
हर बार सरकार बदली है. कई अहम चुनावी
मुद्दों के बावजूद बीजेपी
की सरकार दोबारा नहीं आ पाई है.
ओल्ड पेंशन स्कीम का मुद्दा
हिमाचल प्रदेश के लगभग 2.25 लाख कर्मचारी तथा 1.90 लाख पेंशनर हैं। सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर कर्मचारियों ने विधानसभा का घेराव भी किया। लेकिन सीएम जयराम ने बयान दिया कि यदि पेंशन चाहिए तो चुनाव कर्मचारी भी चुनाव लड़े। इससे कर्मचारी और पेंशनर नाराज हो गए। कांग्रेस ने इस मुद्दे को भुनाते हुए सरकार बनने की स्थिति में पहली की कैबिनेट में छत्तीसगढ़ व राजस्थान की तर्ज पर हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने की गारंटी दी। सोलन में हुए रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसका एलान किया था। इसके अलावा आउटसोर्स व अस्थायी कर्मचारियों के लिए पॉलिसी नहीं बनने का मुद्दा भी अहम रहा।
जनता ने नकारा हिंदुत्व का मुद्दा
गुजरात की तर्ज पर हिमाचल में भी भाजपा ने ध्रुवीकरण की राजनीती की लेकिन हिमाचल प्रदेश में मुस्लिम आबादी काफी कम है. जिसके चलते इस पहाड़ी राज्य में हिंदुत्व के मुद्दे को नकार कर स्थानीय मुद्दे हावी रहे
अग्निवीर का मुद्दा
हिमाचल प्रदेश
से बड़ी संख्या में लोग सेना में भर्ती होते रहे हैं. सेना में भर्ती के लिए जब बीजेपी
सरकार ने अग्निवीर योजना लागू की तो हिमाचल में काफी विरोध प्रदर्शन हुए थे. राज्य में कई जगह युवाओं ने नेशनल हाईवे और अन्य
मार्गों पर चक्का जाम किय था. अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं का गुस्सा भी राज्य
की बीजेपी सरकार पर गिरा और उसका वोट प्रतिशत गिरा.
सहानुभूति
इस बार चुनाव
में कांग्रेस के साथ लोगों की सहानुभूति भी थी. चुनाव से पहले सूबे के सबसे ज्यादा
समय तक सीएम रहने वाले वीरभद्र सिंह का निधन हो गया. इतना ही नहीं, सूबे के एक और बड़े
नेता जीएस बाली भी दुनिया से चले गए. इस तरह से कांग्रेस के साथ जनता की सहानुभूति
भी रही.
